फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Welcome to the pilgrims on foot from Odisha

Sonebhadra News: ओडिशा से पदयात्रा पर निकले तीर्थयात्री का स्वागत

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the pilgrims on foot from Odisha
बभनी। ओडिशा से महाकुंभ होते विभिन्न धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकले 22 वर्षीय तीर्थयात्री का शुक्रवार को असनहर गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

22 वर्षीय शुभम साहू 18 दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार को असनहर गांव पहुंचे थे। यहां चल रहे श्रीराम कथा एवं महायज्ञ में शामिल हुए। कथा के यज्ञाचार्य एवं समिति के लोगों ने युवक के साहस को सराहा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यज्ञाचार्य ब्रजदेव पांडेय ने कहा कि सनातन और धर्म जागरण के लिए निकले युवक की पदयात्रा से दूसरों को शिक्षा लेनी चाहिए। पैरों और पीठ पर छाले होने के बाद भी पदयात्रा का साहस लिए तीर्थयात्री असनहर गांव पहुंचा था। शुभम ने बताया कि 18 दिनों में ओडिशा से असनहर की दूरी तय की है। एक दिन में 40 किमी चलने का लक्ष्य है। ओडिशा से वैष्णो देवी मंदिर तक 3500 किमी पदयात्रा का लक्ष्य है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष एके दुबे, चंद्रशेखर, पुजारी राजेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed