फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Welcome party, against SP

भाजपा का स्वागत, सपा का विरोध

Wed, 09 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 09 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने का कहीं स्वागत हो रहा है तो कहीं विरोध। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उधर कई इलाकों में बाजार बंदी जैसा माहौल रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के इस फैसले को काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक की संज्ञा दी। मिठाई खिलाकर इस कदम का स्वागत किया। अजीत रावत, विनोद सोनी, ध्रुवकांत द्विवेदी समर सिंह, कृपा शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीर राम पाठक शिक्षा समिति की बैठक रामगढ़ में हुई।
विज्ञापन

इसमें वक्ताओं ने कहा कनेंद्र के इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था दुरूस्त होगी। यहां बैठक में रामकृष्ण पाठक, श्रीकांत त्रिपाठी, गिरीश देव पांडेय, मनोज कुमार सिंह, मूरली चौहान, विनय त्रिपाठी, श्रीकांत चौबे मौजूद रहे। उधर सपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पांच सौ, एक हजार की नोट बंद करने कला विरोध करते हुए राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को यह कदम उठाने से पहले गरीब वर्ग के हितों का ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और जरूरतमंदों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देनी चाहिए थी। व्यापारियों के बडी नोट लेने से इंकार से गरीब, मजदूर, किसान परेशान है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, सुरेंद्र कुुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, श्रवण पटेल, सतीश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed