फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather Storm wreaks havoc in Sonbhadra

Sonbhadra News: आंधी ने मचाई भारी तबाही, पांच पोल टूटे, पूरी रात गुल रही बिजली; दर्जनों गांव अंधेरे में

Thu, 09 May 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 May 2024 07:16 PM IST
सार

Sonbhadra News: बिजली के खंभों को टूटकर गिर जाने से बभनी, पोखरा, आसनडीह, रंदह, मचबंधवा, इकदीरी, तेंदुअल, चकसानी, धनवार, चैनपुर, बरवें, घघरा, बरवाटोला, भाटीमहुआ, घघरी, डूभा, संवरा, असनहर सहित समूचे गांवों में अंधेरा पसरा रहा।

विज्ञापन
Weather Storm wreaks havoc in Sonbhadra
उखड़े खम्भे बनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बभनी में बीती रात तेज आंधी तूफान से बिजली के पांच खंभे टूटकर गिर पड़े। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के कारण उमस भरी गर्मी से रात भर लोग छटपटाते रहे।

विज्ञापन


अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि 33 केवी लाइन के दो खंभे लैराटोला में टूटकर गिर गए। जबकि सागोबांध रूट पर तीन खंभे 11 हजार लाइन के टूटे हैं। सुबह से टूटे हुए खंभों को ठीक कराने की कोशिश जारी रही। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हल्की भी आंधी तूफान और बारिश हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इतना ही नहीं आंधी से आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के ग्रामीणों उमेश चंद्र, पवन कुमार, सुनील कुमार, शंकर प्रसाद, सुरेश चंद्र, सुरेंद्र कुमार, ललित, रामचंद्र आदि ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से उड़े कई घरों के छप्पर और टीन शेड
सदर विकासखंड अंतर्गत सलखन न्याय पंचायत में बुधवार की रात आई आंधी ने काफी क्षति पहुंचाई। कई घरों के खपरैल, टीन शेड और सीमेंट शेड भी आंधी में उड़ गए। गरीब परिवारों ने किसी तरह खुले आसमान के नीचे रात बिताया।




बेलछ के प्रधान श्याम नारायण सिंह गोंड ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलछ टेकाम में फूलवंती पत्नी प्रकाश के खपरैल के मकान पर लगा सीमेंट शेड उड़ गया। घर में लगे बांस-बल्ली भी गिर गए। संयोग रहा कि सभी परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए थे। वहीं सलखन के मुनगा टोला निवासी तेगबहादुर गुप्ता का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed