फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather changes due to drizzle at constant temperature

तापमान स्थिर पर बूंदाबांदी से मौसम बदला

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Weather changes due to drizzle at constant temperature
सोनभद्र। जिले में करीब पांच दिन से तापमान में स्थिरता है। मंगलवार को भी न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान स्थिर रहा। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी होने लगी। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और शाम को पांच बजे अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पांच दिन से तापमान में स्थिरता बनी हुई है। सुबह समय से धूप निकली और दोपहर एक बजे तक मौसम सही रहा और तेज धूप खिली रही। एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। दो बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर से गलन बढ़ गई है। गर्म कपड़े पहनकर लोग सफर में निकलें।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार आगामी पांच दिनों में आंशिक रूप से बदली रहने के साथ शुरुआती दो दिन 17 व 18 को हल्की कहीं-कहीं मध्यम बारिश बादलों की गरज-चमक के साथ होने की संभावना है। हवा की दिशा अधिकांशत: पूर्वी रहने के साथ गति छह से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस बीच न्यूनतम पारा 12 से 14 और अधिकतम पारा 27 से 30 रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed