{"_id":"7f09a13ff2bc22fb07059df7b7ddf1f1","slug":"weapons-and-explosives-from-cave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा से मिले हथियार एवं विस्फोटक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा से मिले हथियार एवं विस्फोटक सामग्री
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिहार बार्डर पर कांबिंग कर रही पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रविवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। निचला मड़पा के जंगल में कांबिंग के दौरान टीम को एक गुफा से एक रिवाल्वर, एक तमंचा, दो बंदूकें और विस्फोटक
सामग्री मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
बिहार से सटे जिले की सीमा में नक्सलियों की चहलकदमी को लेकर मांची थाना और सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से
मांची, बाकी, कजियारी, सुअरसोत, चरगड़ा, मड़पा, खोड़ैला, बड़ैला के जंगलों में लगातार कांबिंग कर रही है। रविवार की शाम मांची के एसओ मातादीन बिंद, सीआरपीएफ मांची के कमांडेंट सुरेंद्र चौधरी, डिप्टी कमांडेंट पीपी सिंह, मेजर शंभू सिंह,
बृजमोहन यादव, इंस्पेक्टर आरडी खान जवानों के साथ चरगड़ा और मड़पा के जंगल में कांबिंग करने के लिए निकले थे। इस दौरान निचला मड़पा के जंगल में एक गुफा में
विज्ञापन
ये हथियार लावारिस हाल में मिले। एसओ मातादीन बिंद के मुताबिक कांबिंग के दौरान 38 बोर का एक रिवाल्वर, 315 बोर की दो बंदूकें, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 12 डेटोनेटर और छह जिलेटिन राड लावारिस हाल में पड़े
मिले। हथियार और विस्फोटकों के मिलने के बाद कांबिंग और बढ़ा दी गई है। इस दौरान मड़पा के जंगल से एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया था। मांची पुलिस ने उससे पूछताछ कर छोड़ दिया।