{"_id":"6820dcfb4d1e40df510d5516","slug":"we-will-fight-to-get-cho-regularized-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128221-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सीएचओ को नियमित कराने के लिए करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सीएचओ को नियमित कराने के लिए करेंगे संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स सोनभद्र की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक पैलेसे में हुई। इसमें संगठन की प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि सीएचओ को नियमित कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव नित्यम विश्वकर्मा ने कहा कि एसोसिएशन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के हितों की रक्षा के लिए प्रयास कर रहा है। अब तक की प्रमुख उपलब्धियों में सेंटर टाइमिंग में बदलाव, स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यावधि कम करना आदि है। इससे सीएचओ के जीवन में सुधार हुआ है।
सीएचओ के लिए लॉयल्टी बोनस को लागू करवाया गया। भविष्य की योजनाओं पर प्रदेश महामंत्री जनक सिंह ने कहा कि सीएचओ के नियमितीकरण को संगठन सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है। इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप राजपूत ने सभी सीएचओ से एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युगवीर सिंह, जिला महामंत्री रोहित कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक चौहान, विनोद कुमार, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।