फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water will be stopped at PM and CM housing to increase ground water level

पीएम व सीएम आवास पर रोकेंगे पानी, बढ़ाएंगे भू-जल स्तर

Tue, 06 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water will be stopped at PM and CM housing to increase ground water level
सोनभद्र। विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल संरक्षण के लिए कैच द रेन का शुभारंभ किए। इसके तहत वर्ष को जल को बचाने का संकल्प लिया गया। उसी के तहत जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने गरीबों के आशियाने पर वर्षा का पानी रोका जाएगा। इसके लिए यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के दो हजार आवासों का चयन किया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। प्रत्येक घर से करीब दो हजार लीटर पानी इकठ्ठा करके भू-गर्भ जलस्तर को सुधारा जाएगा। इसके लिए मनरेगा से 13 हजार रुपये प्रति सिस्टम खर्च किए जाएंगे।वैसे तो जिले में करीब 50 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के घर बन चुके हैं, लेकिन प्रथम चरण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए दो हजार आवासों का चयन किया गया। यहां आवास के छत से पानी को बहने से रोकते हुए पाइपलाइन के जरिए पानी को एकजगह एकत्रित करने और उसे भू-गर्भ में एक प्रक्रिया के तहत डालने की योजना बनायी गई है। मनरेगा योजना के तहत इस पर प्रत्येक घर में व्यवस्था के लिए 13 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें मजदूरी से लेकर पाइप, गड्ढा खोदाई आदि के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed