फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   water supply disrupted for five days of five villages

पांच गांवों में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप

Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
water supply disrupted for five days of five villages
पानी की टंकी
कसारी पेयजल समूह योजना से संचालित पांच गांवों में पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। ट्रांसफार्मर जलने के नाते मोटर शो पीस बना हुआ है। ऐसे में लोग पेजयल की समस्या से जूझ रहे हैं। दूरदराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। रामगढ़, कसारी, पन्नूगंज, काशीपुरा और शिवल्ला गांवों को कसारी पेयजल समूह योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 20 अप्रैल की शाम को अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस नाते पानी की आपूर्ति ठप हो गई। विजय श्रीवास्तव और रोहित कहते हैं कि गर्मी के दिनों मेें एक तो पहले से ही गिरते जलस्तर की वजह से हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कुएं भी सूख गए हैं। जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं वहां पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन

 

राजेश केशरी, राजू तिवारी कहना है कि पानी की आपूर्ति न होने की प्रमुख वजह ट्रांसफार्मर जलना बताई जा रही है। कहा कि अधिकतम 72 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश है। बावजूद इसके अभी तक सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अखिलेश, नरायन, बृजेश, राजू, शंकर का कहना है कि जब तक सप्लाई नहीं शुरू हो जाती तब तक टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जाए। कहा कि पानी की समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंप ऑपरेटर कालीनंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद समस्या जस की तस है। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उन्हें नहीं है। अभी सूचना मिली है। वह संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का हल कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed