फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   water protestprotest for water

पानी के लिए प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
water  protestprotest for water
पानी के लिए प्रदर्शन
पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। इसको लेकर जगह-जगह पर रविवार को प्रदर्शन हुए। राबर्ट्सगंज के गोरारी गांव में लोगों ने जल निगम के कार्यालय के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति  ठीक ढंग से नहीं हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। उधर टैंकर से हो रही पानी आपूर्ति में पहले पानी लेने  के लिए आपस में विवाद हो रहा हैं। 
विज्ञापन

 


पानी की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। तापमान बढ़कर 40 डिग्री के पार जाने के नाते हैंडपपों, कुओं और तालाबों का पानी लगभग सूख गया है। कम ही हैंडपंप काम कर रहे हैं। बढ़ौली ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित जल निगम के पानी टंकी के आसपास की बस्तियों में पानी का गंभीर संकट हो गया है। यहां लगा एकमात्र हैंडपंप सूख जाने के नाते टैंकर से एक टाइम ही पानी की आपूर्ति हो रही।

विज्ञापन

 

नाराज लोगों ने रविवार को जल निगम कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। धरमपत्ती और श्याम सुंदर कहते हैं कि यदि जल निगम चाहे तो बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना के लिए बनी पानी टंकी से एक पाइप लगाकर कार्यालय के बाहर नल लगा दिया जाए तो बस्ती के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। प्रदर्शन के दौरान चंपा, विकास, गुलाबी, अतवारी, निशा, मुन्नी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

उधर इमरती कालोनी के पास टैंकर से पहले पानी लेने के लिए  कुछ लोग आपस में ही भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी। टैंकर चालक कुछ ही लोगों को पानी देकर लौट गया।  सुकृत बाजार और आसपास की बस्तियों में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इससे पहाड़ियों में काम करने वाले खनन मजदूरों के समक्ष भी पानी का संकट गंभीर हो गया है। मजदूर काफी दूर से पानी लाने के लिए विवश हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed