फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   water level decreased but water extracted by opening all 16 gates of Kanhar in sonbhadra

UP: बारिश के अलर्ट के बीच चार मीटर घटा जलस्तर, फिर भी कनहर के सभी 16 गेट खोलकर निकाला जा रहा पानी

Sun, 04 Aug 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 01:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ और यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बरसात से कनहर व सहायक नदियां उफनाई हैं। ऐसे में बारिश के अलर्ट के बीच चार मीटर जलस्तर घटा है। 

विज्ञापन
water level decreased but water extracted by opening all 16 gates of Kanhar in sonbhadra
कनहर बांध पर बढ़ाई गई निगरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के अलर्ट के बीच यूपी, झारखंड और छतीसगढ़ की सीमा पर निर्मित कनहर बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बांध का जलस्तर अभी भी 251 मीटर के रिजर्व लेवल से ऊपर बना हुआ है। रविवार की सुबह 10 बजे जलस्तर 252.3 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


जलस्तर को निर्धारित लेबल पर मेंटेन रखने के लिए सभी 16 गेट खोले रखे गए हैं। इससे लगातार पानी निकाला जा रहा रहा है। राहत की बात है कि छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद रात से बांध में पानी आने की रफ्तार में कमी आई है। इसी का असर जलस्तर पर पड़ा है। 
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम छह बजे जलस्तर 256 मीटर था, जो सुबह तक चार मीटर घटा है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अमवार के फील्ड हॉस्टल में बने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज, खुरी, त्रिशूली से नदी के जलधारा की हर घंटे जानकारी ली जा रही है। सिंचाई विभाग के साथ तहसील प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed