फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water guard, will cost 22 million

पानी पर पहरा, खर्च होंगे 22 लाख 

Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
 बूंद-बूंद को लेकर मची मारामारी को देखते हुए एनसीएल सुरक्षा गार्डों से पाइपलाइन की पहरेदारी करवाएगा। यह गार्ड एनसीएल मुख्यालय और परियोजनाओं में आपूर्ति के लिए स्थापित 50 किमी पाइपलाइन पर 24 घंटे अपनी नजर बनाए रखेंगे। प्रबंधन ने यह निर्णय पानी की बढ़ती चोरी के मद्देनजर लिया है। निगरानी पर दो साल में 22 लाख खर्च किए जाएंगे। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन



शक्तिनगर में एनसीएल मुख्यालय समेत दस कोयला प्रोजेक्टों को जलापूर्ति की एकीकृत व्यवस्था है। यहां से पाइप लाइन के जरिए पानी भेजा जाता है। करीब 50 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में सैकड़ों लोग अवैध कनेक्शन लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन



जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि इससे पानी का दबाव कम हो जा रहा है और परियोजनाओं, उनके आवासीय परिसरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए पहरेदारी का निर्णय लिया गया। दो साल की निगरानी में 22 लाख 17 हजार 390 रुपये खर्च किए जाएंगे। ठेका शर्तों के मुताबिक पहले अवैध कनेक्शनों की सूची बनेगी। ठेकेदार सुनिश्चित करेगा की कार्य शुरू होने के बाद एक भी अवैध कनेक्शन ना जुड़े। जुड़ता है तो प्रति कनेक्शन 30 हजार की कटौती होगी। पहले से जुड़े कनेक्शनों को काटने के लिए विभाग कानूनी प्रक्रिया अपनाएगा। पहरेदारी शुरू होने से मध्य प्रदेश स्थित अमलोरी, निगाही, जयंत, उत्तर प्रदेश में आबाद दुद्धीचुआ, खडिय़ा, कृष्णशीला, बीना, ककरी परियोजना आदि को सुचारु आपूर्ति हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed