फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water from the tap water scheme did not reach every home

Sonebhadra News: नहीं पहुंचा हर घर नल जल योजना का पानी

Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water from the tap water scheme did not reach every home
बभनी। विकास खंड बभनी के कई गांवों में गांवों में हर घर नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा। हालांकि अधिकारी का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठीक से न होने के कारण समस्या है।
विज्ञापन

लोगों के घरों में आधार कार्ड लेकर कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन पानी आज तक नहीं पहुंचा। पानी की टंकी का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। लेकिन उसे पेयजल आपूर्ति गांवों में शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के असनहर, संवरा, डूभा, घघरी, चैनपुर, मुनगाडीह, मचबन्धवा, रन्दह, पोखरा, आसनडीह, सांगोबांध, फरीपान, कोंगा, बैना, तेंदुअल, अहीर बुढ़वा, मनरुटोला आदि गांवों में नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई अन्य पंचायत के कई गांवों का भी यही हाल है। ग्रामीण जूरझन, भोला, छोटेलाल, सुरेंद्र कुमार, अंगद, राजे, ईश्वर प्रसाद,अशोक दुबे, ओमप्रकाश,बलिराम, सुरेश गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी सप्लाई जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन




क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का काम तेज गति से चल रहा है। विद्युत आपूर्ति सही न होने के कारण योजना के संचालन में दिक्कत आ रही है। - जनार्दन यादव, जेई-जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed