फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water filled pots on the roofs for birds to drink

पक्षियों के पीने के लिए छतों पर रखे पानी भरे बर्तन

Tue, 20 Apr 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Water filled pots on the roofs for birds to drink
राबर्ट्सगंज में चिडिया के लिए घोषला प्याऊ वितरण करते मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा की तरफ से मंगलवार को गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए दाना व पानी रखने के लिए 50 पात्र बनवाया गया। जिसे मंच के सदस्यों में वितरित किया गया। बताया गया कि पात्र को अपने घर की छत पर या अन्य किसी भी स्थान पर रख सकते हैं। मंच के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कानोडिया के आवास पर संरक्षक विजय कानोडिया ने उक्त पात्र लोगों में वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंच सदस्यों द्वारा इस भीषण गर्मी में बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया है। इसी तरह आगे भी आप लोग जनउपयोगी कार्यक्रम करते रहे। उन्होंने सदस्यों को एक-एक पात्र देकर उसको अपने घर या छत पर लगाने का जिम्मेदारी दी। मंच के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा की जिस तरह भीषण गर्मी पड़ रही है, उससे न सिर्फ मनुष्य बल्कि पक्षी और अन्य जानवर भी इससे प्रभावित है। इस पात्र के द्वारा पक्षियों को दाना-पानी मिल सकेगा। महामंत्री शिखर केडिया ने सदस्यों को इस तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर संयोजक तरुण केडिया, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ,संजय अग्रवाल, प्रदीप खेतान, अर्पण बंका, सचिन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, तरुण केडिया, राकेश जालान, रमेश गोयल, आशुतोष झुनझुनवाला, देवांशु केजरीवाल, हिमांशु केजरीवाल, रवि केजरीवाल, विकास चौधरी, सौरभ चौधरी, मनोज परशुराम पुरिया, मोंटी थर्ड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed