{"_id":"573df0764f1c1b1225ac6f9c","slug":"water-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सिचाई डाक बगला कालोनी में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला कालोनी में टैंकरों से पानी आपूर्ति न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र टैंकरों से पेयजलापूर्ति न होने पर आंदोलन करने करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कालोनी में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पाइप लाइन के जरिए भी पेयजलापूर्ति नहीं की जा रही है, ऐसे में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि मजबूरी में 30 से 40 रुपये में 20 लीटर पानी क्रय करना पड़ रहा है। विभागीय और जल निगम के उच्चाधिकारियों को कालोनी में पेयजल संकट होने की सूचना देकर टैंकरों से आपूर्ति कराने की भी मांग की जा चुकी है। फिर भी संबंधित अधिकारी टैंकरों से आपूर्ति कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि कालोनी में पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। अगर आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो जल निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। परमानंद मिश्र, त्रिभुवन श्रीवास्तव, दिनेश, विवेक, अभिषेक, आकृति, पायल, फूलेंद्र सिंह, महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।