फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warrantee absconding by dodging the police arrested

Sonebhadra News: पुलिस को चकमा देकर फरार वारंटी गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Warrantee absconding by dodging the police arrested
वैनी। मांची पुलिस की गिरफ्त से फरार वारंटी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। खोड़ैला के पास भितलगवां जंगल से पुलिस टीम ने उसे पकड़ा। उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मांची थाने में वर्ष 2010 में पंजीकृत चोरी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के एक मुकदमे में चिचलिक गांव निवासी रामबचन सिंह यादव फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी था। गत 23 दिसंबर को दोपहर में उसे गिरफ्तार करने के बाद दो पुलिसकर्मी मेडिकल कराने सीएचसी ले गए। गिरफ्तारी के महज तीन घंटे बाद ही वह अस्पताल में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में मांची एसओ की तहरीर पर दो पुलिसकर्मियों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एसपी के कड़े निर्देश व सीओ सदर संजीव कटियार के कड़े निर्देश के बाद पुलिस टीम वारंटी की गिरफ्तारी में जुटी थी। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खोड़ैला के भितलगवा जंगल से पुलिस ने राम बचन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ब्रजेश राय, हेड कांस्टेबल रम्मन राव, कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed