फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warning to five on fare hike

भाड़ा बढ़ोत्तरी को लेकर पांच को हड़ताल की चेतावनी

Sun, 31 Jan 2021 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Warning to five on fare hike
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित गांधी उपवन में रविवार को ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन ने भाड़ा बढ़ोत्तरी को लेकर बैठक हुई। वक्ताओ ने कहा कि ट्रांसपोर्टरो द्वारा वाहन संचालको का शोषण किया जा रहा है। निर्धारित समय पर कोयला परिवहन का भाड़ा नहीं दिया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर वाहन संचालक अपने हाइवा डम्फर खड़ा करने को मजबूर हैं। पेट्रोलियम का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है परन्तु भाड़ा में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है जो अनुचित है। भाड़ा बढ़ोत्तरी नहीं होने से वाहन स्वामियो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामला नहीं सुलझा तो पांच फरवरी को यूपी व एमपी की सारी परियोजनाओ में भाड़ा वृद्घि को लेकर कोयला परिवहन को ठप कर दिया जायेगा। बता दें कि एनसीएल की ककरी, बीना, खडिय़ा, दुद्धीचुआ, जयंत, मोरवा, गोरबी आदि खदानो से हिण्डालको, महान, चुनार, वाराणसी, रार्बट्सगंज, कनोरिया आदि स्थानो पर सैकड़ो की तादात में ट्रेलर कोल परिवहन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed