{"_id":"6176ebb8bad0db4a5f520817","slug":"warning-of-suspension-for-not-completing-community-toilets-sonbhadra-news-vns6192436189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय पूर्ण न करने पर निलंबित करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय पूर्ण न करने पर निलंबित करने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतरा विकास खंड क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ को कई सामुदायिक शौचालय अधूरे मिले। कई शौचालयों में घटिया किस्म की टोटी आदि लगी मिली। डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों को बेहतर क्वालिटी के नल व अन्य सामान लगवाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि सप्ताह भर में सभी शौचालय शुरू नहीं हुए तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ को निरीक्षण में ग्राम पंचायत करवरिया में बने सामुदायिक शौचालय का ताला बंद मिला। उन्होंने संबंधित सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को दिन में शौचालय खोलने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत जगदीशपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय में गड्ढा नहीं खोदा गया है जिसकी वजह से शौचालय शुरू नहीं हो सका है। शौचालय में लगी टोटी, गमला की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई। डीपीआरओ विशाल सिंह ने सचिव विनीत मौर्य को चेतावनी देते हुए घटिया किस्म के सामानों को बदलवा कर सप्ताह भर में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। सभी सचिव और सहायक विकास अधिकारी को चेतावनी दी कि अब औचक निरीक्षण में अगर सामुदायिक शौचालय में कमियां पाई जाती हैं तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सभी एडीओ को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रमाण पत्र सभी सचिव से प्राप्त कर तीन दिन में कार्यालय में प्रेषित करें। निरीक्षण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत चतरा सुधाकर राम, डीपीसी अनिल केशरी आदि मौजूद रहे।