{"_id":"6341befdfd83b94cc24d7e6f","slug":"waiting-for-permission-for-recruitment-of-clerk-sonbhadra-news-vns6781230164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक की भर्ती के लिए अनुमति मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक की भर्ती के लिए अनुमति मिलने का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शासन की ओर से प्रदेश भर में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में जनता इंटर कॉलेज परासी में लिपिक के एक पद को भरा जाना है। हालांकि जिले में भर्ती के लिए अभी अभ्यर्थियों को कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। निदेशालय से इसके लिए अभी अनुमति नहीं मिल पाई है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से निर्देश जारी किया गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। इससे लिए विभाग से संपर्क कर आवेदन करना होगा। आवेदन वही अभ्यर्थी करेंगे, जो पीईटी परीक्षा में 50 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किए हों। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मेरिट में आने वाले दस आवेदकों को कंप्यूटर टंकण परीक्षा में शामिल किया जाएगा। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 17 दिसंबर तक मेरिट लिस्ट तैयार होगी। 16 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर ली जाएगी। जिले में जनता इंटर कॉलेज परासी में लिपिक का एक पद रिक्त है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इसके लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विज्ञप्ति निकाली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश में बड़ी तादाद में पदों पर लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। डायरेक्टर की ओर से जैसे ही अनुमति मितली है, यहां भी भर्ती होगी। रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।