फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   voter awareness rally took out in Sonbhadra by students

मतदाता जागरूकता रैली: अपनी ही सरकार है, वोट देना अधिकार है..., वोटरों को जगाने सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

Tue, 02 Apr 2024 07:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Apr 2024 07:16 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं। इस बीच चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आदर्श इंटर कॉलेज से बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। इन दौरान विद्यार्थी तरह- तरह के स्लोगन बोलते हुए सड़क पर उतरे। 
 

विज्ञापन
voter awareness rally took out in Sonbhadra by students
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी ही सरकार है- वोट देना अधिकार है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो... यह नारे लगाते हुए मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर की सड़कों पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आदर्श इंटर कॉलेज से निकली रैली नगर के विभिन्न वार्डों में गई। 

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने लोगों को मताधिकार की महत्ता समझाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में लोगों से मिलकर उन्हें एक जून को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबको मतदान करना जरूरी है। रैली में प्रधानाचार्य संतोष सिंह सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed