फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   vote is not given at the behest of the head, then the name will be removed from the list of housing

प्रधान के कहने पर नहीं दिया वोट तो आवास की सूची से काट दिया गया नाम

Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
vote is not given at the behest of the head, then the name will be removed from the list of housing
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायतें कम नहीं हो रहीं। पिछले दिनों पंचायती राज मंत्री की चौपाल के दौरान भी आवास योजना में मनमानी का आरोप लगा था। अब चतरा ब्लाक में रामगढ़ के कई लोगों ने अपनी पात्रता का दावा करते हुए अफसरों पर उन्हें योजना के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में प्रधान के कहने पर एक विशेष राजनीतिक दल को वोट न देने पर उनका नाम पात्रों की सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव की पिंकी, सुशीला, इंद्रावती, पूनम, अर्चना, सरिता आदि ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि वे झुग्गी-झोपड़ी में गुजारा करती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें भी पक्की छत मिलने की आस जगी थी। वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका चयन किया गया था लेकिन अब सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान ने विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने का दबाव दिया था। उनकी बात न सुनने पर ही द्वेष वश आवास की सूची से नाम काटा गया है। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की। इस बाबत ग्राम प्रधान बलराज मौर्य का कहना था कि नाम काटने या जोड़ने में हमारी कोई भूमिका नहीं है। यह कार्य सेक्रेट्री और ब्लाक के कर्मचारियों के माध्यम से होता है। ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

शिकायत की जांच कराई गई है। आवेदकों का नाम सूची से हटाया गया है। ऐसा क्यों किया गया, इस बारे में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समुचित जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। - उत्कर्ष सक्सेना, बीडीओ, चतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed