फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voices to persuade demands

मांगें मनवाने के लिए आवाज उठाई

Fri, 20 Apr 2018 11:08 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 20 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Voices to persuade demands
बिजली - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से अनपरा परियोजना के मुख्य गेट पर दो दिवसीय धरने पर बैठ गया। कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हक आवाज बुलंद की।  अनपरा के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग में रिक्त पदो पर भर्ती की जाएत तथा उपभोक्ताओं के अनुपात में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पद स्वीकृत किया जाए। अपुनरीक्षित वेतनमान में रुपये 6600 का ग्रेड पे, चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को अवर अभियंताओं की मांग प्रथम नियुक्ति वेतन क्रमश: ग्रेड पे 2600 व 4200 दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी से टी जी - 2 के पद पर पूर्व की मांग 33.33 पर पदोन्नति की जाए व वर्तमान आदेश वापस लिया जाए। उत्पादन निगम में दिनांक 1 अप्रैल 2011 से जनरेशन इन्सेटिव भत्ता लागू किया जाए तथा सभी परियोजनाओं में अतिकाल की सरल व्यवस्था लागू करने सहित अन्य मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा।  सभा को अजान बाबू,संतोष तिवारी,राम किशुन शैलेन्द्र सिंह,विशाल श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन श्रीकांत ने किया।
विज्ञापन


ओबरा :  संविदा श्रमिक एवं स्थायी कर्मचारियों की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का शुक्रवार से परियोजना गेट पर दो दिवसीय धरना शुरू हो गया। संघ के उत्पादन निगम इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी 2015 की घटना से संबंधित फर्जी मुकदमें वापस लिए जाने की मांग अब तक लंबित है।
विज्ञापन

विभाग में 65 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, भर्ती के समय संविदा श्रमिकों को वरीयता के आधार पर नियुक्त करने, समयबद्घ वेतनमान देन की मांग की।  इस दौरान संजय शर्मा, अंजार खां, धर्मवीर, फागूलाल, मधुकांत, महावीर, दुर्गा मिश्रा, राजकुमार पाठक, आनंद सिंह, पूनम मिश्रा, मधुकांत यादव,राजकुमार पाठक, आनंद सिंह, मोहन कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, संचालन सुनील पवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed