फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Viscera of heart and lungs of leopard sent to Bareilly

Sonebhadra News: बरेली भेजा गया तेंदुए के हृदय और फेफड़े का विसरा

Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Viscera of heart and lungs of leopard sent to Bareilly
सोनभद्र। गुरमा वन रेंज के जंगल में सोमवार को मृत मिले तेंदुए का मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले डॉक्टरों के पैनल ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया है। हृदय और फेफड़े का विसरा संरक्षित करते हुए जांच को बरेली के इज्जतनगर स्थित इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) में भेजा गया है। विसरा की जांच से स्पष्ट होगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

गुरमा वन रेंज अंतर्गत बलुई बीट में एक तेंदुआ मृत मिला था। उसका शरीर पेड़ के मोटे तने के बीच फंसा था। शरीर पर कई जख्म के निशान भी मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम छानबीन के बाद तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय ले आई। यहां मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में शव को जलाया गया। वन्य जीव प्रतिपालक अरविंद कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लिहाजा विसरा प्रिजर्व करते हुए उसे आईवीआरआई इज्जतनगर लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed