{"_id":"6b09bc0c2e0297a8d4047625","slug":"vindhya-expressway-32-farmers-executed-sale-deeds-on-the-first-day-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-156972-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य एक्सप्रेसवे : पहले दिन 32 किसानों ने किए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य एक्सप्रेसवे : पहले दिन 32 किसानों ने किए बैनामे
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन बैनामा करने पहुंचे किसानों का माल्यार्पण क
विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन शुक्रवार को तीन तहसीलों में पहुंचे 32 किसानों से 25 बैनामे कराए गए। इस दौरान किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी तहसीलों में बैनामे की प्रक्रिया शुरू की गई है। परियोजना के लिए 1200 हेक्टेयर निजी जमीन ली जानी है। इसके लिए 9150 किसान चिह्नित किए गए हैं। संबंधित एसडीएम को बैनामे की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी और ओबरा तहसील क्षेत्रों से होकर विंध्य एक्सप्रेसवे गुजरेगा। इसके लिए कुल 2019 हेक्टेयर जमीन का चिह्नांकन किया गया है। इसमें 1200 हेक्टेयर निजी भूमि है, जिसके लिए 9150 किसानों को चिह्नित कर बैनामे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शासनादेश के मुताबिक किसानों को निर्धारित सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
यह परियोजना सोनभद्र के साथ ही पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जनपदों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक्सप्रेसवे का अधिकांश हिस्सा आदिवासी अंचल और पिछड़े क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इससे इन इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
निर्धारित रूट के आसपास कई प्रमुख उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव भी हैं। विंध्य एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रयागराज के जुड़ापुर डांडू (गंगा एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु) से सोनभद्र में छत्तीसगढ़ सीमा के पास बभनी तक 333 किलोमीटर लंबाई में किया जाना है। पूरी परियोजना के लिए 341 गांवों की कुल 4611 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इनमें 108 गांव सोनभद्र के हैं। इसके साथ करीब 117 किलोमीटर लंबा विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी जुड़ेगा, जो इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।