फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers ran away after filling diesel in cans crowd gathered as truck overturned

Sonbhadra News: डिब्बे में डीजल भरकर भागे ग्रामीण, पलटा ट्रक लगा मजमा, यातायात हुआ प्रभावित

Sat, 14 Jun 2025 03:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

रेणुकूट शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में डीजल भरा था और जैसे ही ट्रक पलटा कोई डिब्बा तो कोई बाल्टी लेकर ट्रक की ओर भागा। सभी लोग डीजल भरते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Villagers ran away after filling diesel in cans crowd gathered as truck overturned
डिब्बा लेकर ट्रक की ओर दौड़े लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डीजल लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई सभी सलामती जानने से पहले ट्रक की ओर दौड़ पड़े। किसी के हाथ में डिब्बा था तो कोई बाल्टी लेकर ट्रक की ओर भागा।

विज्ञापन


डीजल निकालकर ले गए और फिर वापस आ गए। जब तक पुलिस यहां पहुंचती ग्रामीणों ने डीजल को ऐसे ही निकाला इस दौरान सभी बेखौफ नजर आए। बता दें कि भीषण गर्मी में जरा सी चिंगारी अगर इस जगह पर लगती हो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन लोग बेखौफ नजर आए।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र में तुर्रा चौराहे के आगे शनिवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर नौकोठिया मोड़ के आगे एक डीजल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से निकल रहे डीजल को भरने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी, डिब्बा, गैलेन लेकर तेल भरने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल का टैंकर मुगलसराय के अलीनगर से खड़िया की ओर जा रहा था। टैंकर चालक सीताराम ने बताया कि वह जब तुर्रा चौराहे से आगे बढ़ा तभी उसके आगे चल रही रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया।

उसने बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए टैंकर को बाईं ओर मोड़कर गड्ढे में उतार दिया, जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें लदे डीजल का रिसाव होने लगा। हादसे की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। कुछ लोग बोतल, डिब्बा और गैलन लेकर डीजल भरने लगे।


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सबको वहां से हटाया। दुर्घटना में चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार पुलिस ने पास के एक स्थानीय डॉक्टर के यहां कराया। सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन बाद में सामान्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed