{"_id":"647e19e6df22dab39404ce05","slug":"villagers-protested-for-tap-water-in-every-house-sonbhadra-news-c-20-1-238656-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हर घर नल से जल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हर घर नल से जल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करमांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को सौंपा और हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाते हुए जलाआपूर्ति कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवाज बुलंद किए। बताया कि गांव में कई वर्षों पहले जल निगम की तरफ से पुरानी पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो सड़क निर्माण के दौरान कई जगह ध्वस्त हो गई है। इससे जल सप्लाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। वही राजस्व गांव करमांव व धंधरौल जुड़ गया है। इसमें पानी सप्लाई को लेकर काफी दिक्कतों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में वहां की आबादी 3000 से अधिक है जिससे पानी की समस्या से आए दिन ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान ने डीएम का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए हर घर जल नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाते हुए पानी की किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से बिंदु जायसवाल, नंदू, मनोज, कैलास, सुरेश, महेश कुमार, सत्येंद्र, चतुरी, सोना लाल, शारदा आदि मौजूद रहे।