फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers protest to compensate damaged crop

हाथियों के नुकसान से ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest to compensate damaged crop
बभनी क्षेत्र में हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे रम्पाकुरर गांव में बृहस्पतिवार की रात हाथियों ने कई किसानों की फसल को रौंद दिया। वहीं पूर्व हाथियों की ओर से मकानों और फसल को पहुंचाई गई क्षति का मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुआवजा दिलाने की मांग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हाथियों का झुंड आकर नुकसान पहुंचा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। पूर्व में हाथियों ने जिन किसानों के फसलों को नष्ट किया था और मकानों को गिराया था, उन्हें क्षतिपूर्ति के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है। ग्रामीण शंकर, विजय, बच्चा सिह, राजाराम, सुरेंद्र कुमार, सीताकुवर, जीरमन और राजपति ने कहा कि वन विभाग की उदासीनता से किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार की रात हाथियों के झुंड ने शंकर प्रसाद के घर का दरवाजा तोड़ दिया और छाजन का खपड़ैल भी गिरा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हाथियों से बचाने और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र क्षतिपूर्ति नहीं दिलाई गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed