फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deliberations held on strengthening panchayats and environmental conservation.

Sonebhadra News: पंचायतों को मजबूत बनाने और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

Mon, 12 Oct 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on strengthening panchayats and environmental conservation.
म्योरपुर के खैराही गांव में क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सभा एवं पंचायत महोत्सव में मौजूद लोग
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के खैराही स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में रविवार को क्षेत्रीय ग्राम स्वराज सभा एवं पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्रामीणों के सांविधानिक अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल सिंह गोंड, राम विचार गौतम और ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अशोक भाई ने कहा कि ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने में ग्रामीणों की अहम भूमिका है। लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने हक के लिए आगे आना चाहिए। राम विचार गौतम ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। निरेंद्र प्रताप सिंह गोंड ने कोयले और राखड़ से होने वाले प्रदूषण, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। शुभा बहन ने समानता के अधिकार के साथ ग्राम सभा, विधानसभा और लोकसभा की भूमिकाओं के बीच अंतर को समझाया। शिवशरण ने जैविक खेती और किचन गार्डन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने घरों में खाने योग्य सब्जियां उगाएं, ताकि बाजार पर निर्भरता कम हो सके। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक बदलाव में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पांच लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रीतम सिंह, प्रेमदयाल, कमलेश विश्वकर्मा, शिवनारायण, चरण सिंह, बुद्धन, रामवृक्ष, रामचंद्र और हीरामती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed