फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers plant paddy on Duddhi Windamganj road protesting

दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया विरोध

Sat, 25 Jul 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers plant paddy on Duddhi Windamganj road protesting
महुली। रींवा-रांची राजमार्ग के दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर फुलवार गांव में शनिवार को सड़क में बने गड्ढों में धान रोपकर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग झारखंड, बिहार एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से सीधे तौर पर जुड़ा है। दुद्धी से विंढमगंज तक 18 किमी लंबे मार्ग पर इन दिनों बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बेतरतीब फैली गिट्टियां एवं सोलिंग भारी वाहनों के टायर से छिटककर बंदूक से छूटी गोली के समान लोगों को अधमरा कर देती हैं। इस प्रकार की घटना के कारण दर्जनों रहवासी एवं राहगीर आज भी इसकी पीड़ा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय एवं जिले के कई अधिकारी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, फिर भी आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। तीन से चार फीट दूरी के बने गढ्ढों में बरसात का पानी इकठ्ठा हो जाने से यहां आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को फुलवार गांव में रींवा रांची राजमार्ग पर गढ्ढों में धान रोपने वाले दिनेश कुमार यादव, मुलायम सिंह यादव, श्याम सुंदर, सूरजमन, विशाल कुमार, हुलास यादव, बालेश्वर कन्नौजिया, सुरेश कुमार, राजमणि ने कहा कि यदि सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो रींवा-रांची राजमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed