फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers have been making rounds for seven years for the construction of a two-km road.

Sonebhadra News: दो किमी सड़क निर्माण के लिए सात साल से चक्कर लगा रहे ग्रामीण

Mon, 06 Oct 2025 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers have been making rounds for seven years for the construction of a two-km road.
चतरा ब्लॉक के कुसुम्हा से लखनवार गांव को जोड़ने वाला करीब दो किमी लंबा संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के लिए ग्रामीण सात साल से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। मगर हर बार ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। सात साल बीत जाने के बाद भी संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। इससे न सिर्फ दोनों गांव के ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत हो रही है, बल्कि हल्की बरसात होने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की मानें तो विकास खंड चतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुम्हा में घाघर मुख्य नहर पर स्थित काली माता मंदिर से लखनवार गांव तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इस संपर्क मार्ग पर सिर्फ मिट्टी का काम हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है। लंबे समय से ग्रामीण इस संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। कुसुम्हा गांव के राजेंद्र प्रसाद मौर्य, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए बीते 23 फरवरी को सांसद छोटेलाल खरवार से मिलकर ज्ञापन दिए थे और सड़क निर्माण कराए जाने की मांग किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्हा ग्राम पंचायत में घाघर मुख्य नहर स्थित काली माता मंदिर से शिवकुमार मौर्य, विनोद मौर्य के घर से होते हुए लखनवार संपर्क मार्ग की कुल लंबाई करीब दो किमी है। इस मार्ग पर दोनों गांव के करीब एक हजार लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से दोनों गांव के बच्चे स्कूल को आते जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार हल्की बारिश होने पर यह संपर्क मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। संपर्क मार्ग पर घुटने तक मिट्टी से होकर लोग आते जाते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। अच्छी सड़क नहीं होने की वजह से बारिश के दिनों में अक्सर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कुसुम्हा से लखनवार संपर्क मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed