{"_id":"652eddaef4f83105d2062586","slug":"villagers-demonstrated-when-water-was-not-available-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-4782-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पानी नहीं मिला तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पानी नहीं मिला तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दुरूह क्षेत्र बसे कुलडोमरी ग्राम पंचायत के लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए लगा प्लांट बेमतलब साबित हो रहा है। दो विभागों की खींचतान में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
करीब 47 करोड़ की लागत से कुलडोमरी में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत डब्लूटीपी प्लांट लगाया गया है। गांव के सभी टोलों में पाइप लाइन बिछाई गई। करीब एक हजार घरों में कनेक्शन देकर सात टंकियों से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। कुछ माह बाद वह भी बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट का माेटर खराब होने से संचालन में समस्या आ रही है। तीन माह से पानी सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार का काम समाप्त हो गया है। अब प्लांट ग्राम सभा को सुपुर्द कर दिया गया है।
पानी की सप्लाई शुरू न होने के कारण मजबूरी में अब दूर दराज से गंदा पानी लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। गांव में टैंकर भी नहीं भेजा जा रहा है। कई जगह तो 100 घरों के बीच एक ही हैंडपंप है। ग्राम सचिवालय पर बैठक हुई, लेकिन कोई निदान नहीं निकला। काम में लगे मजदूरों का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में राजकुमार, जीरामती, रमजनियां, सुमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट
जल निगम के ठेकेदार ने अधूरा काम कर ही प्लांट हैंडओवर किया है। कई जगह पाइप लीकेज के कारण पानी नहीं पहुंच रहा है। कई मोटर भी खराब हैं। ग्राम सभा के पास प्लांट संचालन के लिए फंड नहीं है। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -बीरमति, ग्राम प्रधान कुलडोमरी
--