फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated when hand pump was not repaired

हैंडपंप मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when hand pump was not repaired
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में विद्युत शार्टसर्किट से जला सामान। - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़िसेमर से होकर गुजरने वाली पटेलनगर मार्ग पर घनी बस्ती के बीच स्थित हैंडपंप बीते एक पखवारे से खराब है। गर्मी के दिन में बस्ती के लोगों के समक्ष पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। हैंडपंप मरम्मत न होने पर बस्ती के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान बीते एक पखवारे से हैंडपंप को मरम्मत के नाम पर खुलवाकर छोड़ दिया गया है। आज तक हैंडपंप का मरम्मत नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

जगन कुशवाहा ने कहा कि यह हैंडपंप पटेलनगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ यहां बसे घनी आबादी के लोगों के लिए भी पीने के लिए पानी भरते हैं। 15 दिन पूर्व से ही हैंडपंप खराब हो गया था, जिसे ग्राम प्रधान ने बनवाने के लिए खुलवा कर छोड़ दिया है। बार-बार कहने के बाद भी ग्राम प्रधान इस हैंडपंप को बनवाने में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। सुकनी देवी, अनीता देवी, तारा देवी आदि का कहना है कि इस हैंडपंप को जल्द से जल्द बनवाया जाना जरूरी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के द्वारा हैंडपंप को ठीक कराने के नाम पर छह दिन पूर्व ही खुलवा दिया गया है। आज तक हैंडपंप न बनना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हैंडपंप मरम्मत कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हिरदे पासवान, आशीष पासवान, उपेंद्र, खनखन, बच्चा, भोलू, लाल बहादुर, मुरली देवी, सुभाष, अमरनाथ, पुष्पा लता देवी, रीना देवी, कामेश्वर, अखिलेश आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने बताया कि मिस्त्री के अभाव के कारण अब तक हैंडपंप नहीं बन सका है। शनिवार शाम तक हैंडपंप मरम्मत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed