फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated in Injani by tying a bandage on

Sonebhadra News: इंजानी में मुंह पर पट्टी बांध कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 May 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated in Injani by tying a bandage on
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली के इंजानी मार्ग पर बृहस्पतिवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने टॉक्सिलाजिकल लैब की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में बढ़ रहे बेतहाशा प्रदूषण की समस्या पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामकिशन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदूषण और खनन विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुप है। चेतावनी दी कि तत्काल लैब निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाय। हवा, पानी, मिट्टी के प्रदूषण पर रोक नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। राजा राम, श्रवण कुमार सिंह, शिवसरन सिंह आदि ने कहा कि महुली सहित क्षेत्र से लाह उत्पादन विलुप्त हो गया, जबकि लाह से एक परिवार का तीन माह का खर्चा चलता था। प्रदूषण के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में है। प्रदर्शन करने वालो में हीरामन, मानती, मोहर मानिया ,सरस्वती, राम लल्लू, राम लाल, श्रवण, बबलू सिंह, शिवशरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed