फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers are dissatisfied with the bricks of the pavement being uprooted and used in the construction of drains.

Sonebhadra News: खड़ंजे की ईंटें उखाड़ कर नाली निर्माण में उपयोग किए जाने से ग्रामीणों में असंतोष

Fri, 16 Jan 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers are dissatisfied with the bricks of the pavement being uprooted and used in the construction of drains.
विंढमगंज। ग्राम पंचायत मुडिसेमर के मलिया नदी किनारे यादव बस्ती में पूर्व में बने खड़ंजे की ईंटें उखाड़ कर नाली निर्माण में उपयोग किए जाने से ग्रामीणों में असंतोष है। विकास के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत में आवागमन सुगम बनाने के लिए ईंट का खड़ंजा बनाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव की ओर से जेसीबी से खड़ंजा उखड़वाकर उन्हीं ईंटों से नाली निर्माण कराया जा रहा है, जबकि काम के लिए नए ईंट की खरीद होनी चाहिए थी। इससे आवागमन में भी दिक्कत बढ़ गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान, पूर्व बीडीसी मनोज, जय मौर्य, बनवारी, नितीश, राकेश, हृदय कुशवाहा, चंदन, दिलीप, उदय, राजेश, करमु यादव ने कहा कि खड़ंजे से ग्रामीणों व किसानों को मलिया नदी तक आने-जाने में सुविधा मिलती थी। ईंटें उखाड़कर नाली निर्माण कराना गलत है। सरकारी धन को बचाकर निजी लाभ लेने जैसा प्रतीत होता है। आरोप है कि यह कार्य ग्राम सभा की अनुमति के बिना किया गया। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने कहा कि नाली निर्माण में खड़ंजे की ईंट का ही उपयोग कराया गया है। यदि ग्रामीणों को आपत्ति है तो ईंटों का भुगतान नहीं कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed