फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers angry over reaching bill without connection

बिना कनेक्शन बिल पहुंचने से ग्रामीण नाराज

Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over reaching bill without connection
रेणुकूट। डडिहरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पिपरी स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर बिना कनेक्शन के हजारों रुपये का बिल भेजने के खिलाफ आवाज उठाई और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि एक वर्ष पहले गांव में विद्युतीकरण करा रहे ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को बिजली का मीटर बांट दिया गया। एक वर्ष से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी बिजली का खंभा नहीं लगा। कुछ दिन पूर्व जब ग्रामीणों को हजारों रुपये का बिल मिला तो उनका माथा ठनक गया। मजदूर किसान मंच के नेता कृपाशंकर पनिका के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बिना बिजली जलाए ही हजारों का बिल भेज दिया गया है जो कि सरासर अन्याय है। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संत कुमार यादव, अनिल कुशवाहा, रामविचार, रामनाथ, सविता देवी, जगन्नाथ, शिवकुमारी, हीरावती, सरोजनी देवी, अवधेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed