फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers agitated due to poor road burnt effigy

सड़क जर्जर होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers agitated due to poor road burnt effigy
सलखन। पटवध-बसकटवां-कुरहुल संपर्क मार्ग निर्माण के महज एक सप्ताह बाद ही जर्जर होने लगा है। उसकी गिट्टियां जगह-जगह उखड़ गई हैं और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को पटवध में विरोध प्रदर्शन किया और लोक निर्माण विभाग का पुतला फूंका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी व उसके ठेकेदार ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेेखी की है। इससे सड़क निर्माण के बाद एक सप्ताह में ही जर्जर हो गई। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। जगह-जगह गड्ढा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। बसपा के स्थानीय युवा नेता आशुतोष गुप्ता का कहना है कि मार्ग की मरम्मत एक सप्ताह में नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। प्रदर्शन में दिनेश्वर वर्मा, संजय सोनी, संदीप सिंह, प्रमिला दीक्षित, राघवेंद्र साहनी, राजेश चौधरी, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, परमजीत सिंह, राकेश मौर्या, भोला मौर्या आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed