फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village, city, valley illuminated

गांव, शहर, घाट रोशन, जगमगाए असंख्य दीप

Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बुधवार को ज्योति पर्व दीपावली धूपधाम से मनाई गई। जैसे ही शाम की आहट हुई गांव, शहर, घर-आंगन, घाट दीपों की जगमगाहट से जगमगा उठे। असंख्य दीपों की जगमगाहट आसमान के तारों की चमक को भी झुठलाती रही। रंग-बिरंगे झालरों, बत्तियों से घरों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। मंदिरों, पूजा पंडालों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहीं पर्व की खुशी में देर रात तक पटाखे छोड़े गए। जमीन से लेकर आसमान तक आतिशबाजी की गई। कई जगह आतिशबाजी का मनोहारी नजारा लोगों को बांधे रहा।  
विज्ञापन

दीपपर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह बना रहा। घर-प्रतिष्ठान की साफ-सफाई कर घरों और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया गया। बाजार में पर्व और पूजन सामग्री के साथ नए कपड़ों की खरीदारी की गई।  शाम को विशेष मूहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर और उनका पूजन कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। इसके बाद कुल देवता, देव स्थान और मंदिरों में घी के दीपक रखे गए। घर की मिट्टी के दियों, मोमबत्तियों के साथ ही रंगीन झालरों, बत्तियों और लड़ियों से आकर्षक सजावट की गई। मां लक्ष्मी की अगवानी के लिए तरह-तरह की रंगोली और अल्पनाओं से घरों की सजावट की। तरह-तरह के पकवान बनाकर भोग लगाए गए। आधी रात के बाद तक पटाखों की गूंज और आतिशबाजी की रोशनी बिखरी रही।  
विज्ञापन

दुद्धी: दीपो के पर्व दीपावली पर जीवन को सुखमय बनाने के लिए रात्रि में देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा की गई।  देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों के बाहर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही लोग पूजन-अर्चन और  पर्व से जुड़ी सामग्री की व्यवस्था में लगे रहे। शाम को पूजन-अर्चन के बाद दीपों को जलाने का कार्य किया गया।  जमकर आतिशबाजी की गई।पटाखो की गूंज से नगर समेत पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। पटाखों की बिक्री टाऊन क्लब मैदान में होने के बावजूद खरीदारी के लिए भारी भीड़ बनी रही। सुबह से लेकर रात तक पटाखों के छोड़ने का सिलसिला बना रहा। संकटमोचन मंदिर,मां काली मंदिर समेत बाजार,गलियां, चौराहा, घर-आंगन समेत पूरा नगर मिट्टी के दियों और विद्युत झालर की रोशनी से जगमगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के बीच मनाई दीपावली
सिंगरौली। श्री साई शैलमंगलम महाविद्यालय सिंगरौली के शिक्षकों और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राओं ने पंजरेह बस्ती स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला- बिरसा मुंडा के छोटे-छोटे बच्चो के साथ दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। महाविद्यालय के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने संयुक्त प्रयास से मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, पटाखे, पेन, पेंसिल्स, रबर, कटर, रुमाल व अन्य कई प्रकार के उपहार के साथ साथ मिठाईया व स्वादिष्ट व्यंजन अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाया। महाविद्यालय के छात्रों ने प्राथमिक पाठशाला के बच्चो के बीच कई प्रकार खेल प्रतियोगिता संपन्न करवाई और उपहार प्रदान किए।  महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव, प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, उप प्राचार्य संजीव कुमार, रासेयो प्रभारी मो. हनीफ कुरैशी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपति बैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed