फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vigilance is the key to avoiding cybercrime

Sonebhadra News: साइबर अपराध से बचने का हथियार है सतर्कता

Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is the key to avoiding cybercrime
चुर्क/रेणुकूट। मिशन शक्ति-5 के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी अभिषेक वर्मा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के क बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

सीओ यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी तरह की परेशानी होने पर इन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का प्रमुख हथियार है। कार्यक्रम में एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. जीएस तोमर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, डीपीआरओ नमिता शरण, सीओ सिटी रणधीर मिश्र आदि मौजूद रहे।

इसी तरह रेणुकूट के खाड़पाथर स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ला इंटर कॉलेज में पिपरी एसओ सतेंद्र कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed