फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vigilance increased on the rise of Rihand Dam on the water level

रिहंद बांध का जलस्तर पर बढ़ने पर सतर्कता बढ़ी

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on the rise of Rihand Dam on the water level
ओबरा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हुई अधिक बारिश से रिहंद बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौजूदा समय में रिहन्द बांध का जलस्तर अधिकतम बिंदु से महज पांच फीट नीचे रह गया है। ऐसे में यदि रिहन्द डैम के फाटक खोले गए तो ओबरा डैम के फाटकों के भी खुलने की आशंका है। ऐसे में विभाग सतर्क नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

दरअसल, रिहंद में बढ़ने वाले जलस्तर का पूरा दबाब ओबरा डैम पर रहता है। ओबरा जल विद्युत कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात अवर अभियंता विद्या सागर के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जनपदों में बारिश का असर रिहंद के जलस्तर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वहां ज्यादा बारिश होने से रिहंद के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। अधिक बारिश होने की आशंका को देखते हुए रिहंद के फाटकों को खोलना पड़ सकता है, ऐसी स्थिति में दबाव ओबरा डैम पर पड़ेगा। ओबरा डैम रिहन्द का संबंध ओबरा डैम से भी है। इसको देखते हुए ओबरा डैम के फाटकों की लगातार निगरानी की जा रही है। रिहंद के फाटक खुलने पर पानी के भी आने से ओबरा डैम पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि रिहन्द डैम का जलस्तर अभी 866.9 फ़ीट पर है। रिहंद का जलस्तर 872 फीट होने पर फाटक खोलने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल ओबरा जल विद्युत की 33 मेगावाट की दो इकाइयों से कुल लगभग 58 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed