{"_id":"62f937711f224a6bb41aaa50","slug":"vigilance-increased-on-independence-day-force-ready-on-border-sonbhadra-news-vns6692362145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ी चौकसी, बार्डर पर फोर्स मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ी चौकसी, बार्डर पर फोर्स मुस्तैद
Mon, 15 Aug 2022 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले से लगती चार राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र जवानों को सीमा पर मुस्तैद किया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। रविवार को पुलिस ने फोर्स के साथ प्रमुख कस्बों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने होटल, लाज आदि की तलाशी ली।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले से लगे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंगली रास्तों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है। रविवार को बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित इलाकों में फोर्स ने सघन कांबिंग की। फोर्स के साथ राबर्ट्सगंज में सिटी सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फोर्स ने होटल, ढाबों की जांच कर संचालकों को संदिग्ध व्वक्तियों के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ओबरा में फोर्स के साथ कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने भी भ्रमण कर जायजा लिया। चोपन में फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, पिपरी में एसओ अजय सिंह, घोरावल में कोतवाल गोपाल जी, अनपरा में श्रीकांत राय, कोन में एसओ रमेश यादव क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसी तरह से अन्य थाना क्षेत्रों में फोर्स सार्वजनिक जगहों पर भ्रमणशील रही।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले से सटे चार राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र जवानों को सीमा पर मुस्तैद कर दिया गया है। फोर्स हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर रही है। -डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र