{"_id":"65428a7e4d1ea4526b04b316","slug":"video-of-burning-clothes-with-religious-symbols-goes-viral-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-5370-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धार्मिक प्रतीक वाले वस्त्र जलाने का वीडियो वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धार्मिक प्रतीक वाले वस्त्र जलाने का वीडियो वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में दो लड़के धार्मिक फोटो युक्त कपड़े को जला व पैरों से रौंद रहे हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हालांकि दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
तेज धुन पर बने वायरल वीडियो में धार्मिक पहचान वाले फोटो व प्रतीक चिह्नों को एक लड़का पहले पैरों से रौंद रहा है और फिर उसमें माचिस से आग लगा रहा था। उसने गले में एक पार्टी के प्रतीक वाले नीले रंग का गमछा पहना है। उसका साथी वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।
सोनभद्र पुलिस को ट्विटर हैंडल के जरिए मामले की जानकारी हुई तो एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ अमित कुमार को जांच के निर्देश दिए। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रसून कुमार ने इस मामले को लेकर घोरावल कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर पर धरमौली गांव निवासी दो लड़कों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बता रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।