{"_id":"632b53407ac3da04c54d30ab","slug":"victim-s-family-wandering-to-file-a-case-sonbhadra-news-vns6754406176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धंधरौल बाध में पिछले माह संदिग्ध हाल में डूबने से रामअनुज पांडेय की हुई मौत के मामले में अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतक का भाई और पिता केस दर्ज कराने के लिए सीएम तक गुहार लगा चुके हैं। पीड़ितों का दावा है कि सीओ के आदेश के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
बीते 15 अगस्त को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धंधरौल बांध में संदिग्ध हाल में राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी बनारसी पांडेय के पुत्र रामअनुज का शव मिला था। मृतक के भाई अंजनी पांडेय ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि रामअनुज को जो युवक बांध पर ले गया था उसके खिलाफ 16 अगस्त को ही पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
कई बार वह अपने पिता-माता और मृतक की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को सीओ ने थाना प्रभारी को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि थाने की पुलिस केस दर्ज न कर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक के पिता बनारसी पांडेय ने कहा कि न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। उधर, रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता का कहना है कि मृतक के परिजनों को थाने केस दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। कई बार संपर्क के बाद भी वह आ नहीं रहे।