Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   VHPs Well-wishers campaign begins, hundreds join

Sonebhadra News: विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू, सैकड़ों जुड़े

Tue, 24 Nov 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
VHPs Well-wishers campaign begins, hundreds join
रॉबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद हाल में विश्व हिंदू परिषद के ​त्रैवा​र्षिक हिंत चिंतक अ​भियान में
सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को रॉबर्ट्सगंज में त्रैवार्षिक हित चिंतक अभियान शुरू किया। अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा और छह दिसंबर को समाप्त होगा। पहले दिन जिले में सैकड़ों लोगों को 20 रुपये का शुल्क लेकर हिंदू हित चिंतक बनाया गया। जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य सभी वर्गों को जोड़ना और युवाओं को संगठन के विचारों से परिचित कराना है। इस बार 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग हित चिंतक बन सकते हैं। अभियान में पहली बार विशेष एप से डिजिटल भुगतान और एसएमएस से रसीद की सुविधा दी गई है। मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। मुख्य वक्ता दिवाकर ने अशोक सिंघल के जीवन और योगदान को याद किया। उन्होंने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। दिवाकर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोरक्षा, सेवा कार्य, एकल विद्यालय और धर्म संसद में भी उनका योगदान रहा। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का उदाहरण है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर समाज को संगठित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed