फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Veteran litterateur Dr. Arjun Das Kesari honored during the 'Seva Sankalp Pakhwada' (Fortnight of Service Resolve)

Sonebhadra News: सेवा संकल्प पखवाड़े में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी सम्मानित

Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Veteran litterateur Dr. Arjun Das Kesari honored during the 'Seva Sankalp Pakhwada' (Fortnight of Service Resolve)
रॉबर्ट्सगंज में भाजपा सेवा संकल्प अ​भियान के तहत साहित्यकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को सम्मानित करत
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी को सम्मानित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिह्न भेंट किए। डॉ. केसरी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने लोककला, साहित्य और जनजातीय जीवन सहित करीब 60 पुस्तकें लिखी हैं। शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया था। डॉ. केसरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित करना है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed