फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Verify voters' names by going door-to-door

Sonebhadra News: घर-घर जाकर सत्यापित करें मतदाताओं के नाम

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Verify voters' names by going door-to-door
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम बीएन सिंह ने ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण और गणना की प्रगति को बेहद धीमा पाते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 29 सितंबर तक बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना है। एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और यह जानकारी सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि तय कार्यक्रम के दौरान आने वाले सार्वजनिक अवकाश में भी कार्यालय खुले रहेंगे और किसी भी हाल में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी अधिकारी तय समय सीमा का सख्ती से पालन करें। समीक्षा में पता चला कि कई पर्यवेक्षकों का काम अब तक 10 प्रतिशत से भी कम हुआ है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन आहरण रोक दिया जाए। तहसीलदार दुद्धी की प्रगति बेहद खराब पाई गई, जिस पर उन्हें दो दिन के भीतर ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। डीएम ने कहा कि सभभी बीएलओ एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और डोर-टू-डोर सत्यापन कर डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाएं। सही मतदाता की पहचान के लिए आधार कार्ड के अंतिम चार अंक भी दर्ज किए जाएं। एफएलएन की शिक्षक प्रशिक्षण 29 सितम्बर के बाद कराने के निर्देश दिए गए ताकि पुनरीक्षण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर 70 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed