फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicles passed through Mehudi, leading to traffic jams on the narrow road.

Sonebhadra News: मेहुड़ी होकर गुजरे वाहन, संकरे मार्ग पर वाहनों का लगता रहा जाम

Wed, 23 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles passed through Mehudi, leading to traffic jams on the narrow road.
फ्री फोटो: शाहगंज रजवाहा से मेहुंडी होते हुए सोनभद्र रेलवे स्टेशन तक आरसीसी डायवर्जन मार्ग बना
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 37 ए पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य में तेजी के बीच मंगलवार को वाहनों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई। अंतिम और नौवें पाइलिंग का काम चलने के कारण घुवास कॉलोनी की ओर से जाने वाला रास्ता बंद रहा। वहीं सुबह निर्माण स्थल के बाईं तरफ का रास्ता भी बाधित रहा। इस नाते रामगढ़ की ओर से रॉबर्ट्सगंज आने वाले वाहनों को प्रशासन ने शाहगंज रजवाहा से मेहुड़ी पुलिया, सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से रेलवे प्लांटेशन होते हुए गुजारा। मेहुड़ी पुलिया से प्लांटेशन तक बनी आरसीसी सड़क सिंगल होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। बाइक, तीन पहिया और चार पहिया वाहन काफी देर तक फंसे रहे। आरसीसी सड़क की दोनों तरफ की पटरी नीचे और दलदली होने के कारण वाहन चालकों को और दिक्कत हुई। एकल रास्ते पर दोनाें तरफ से वाहनों के आने-जाने के दौरान एक ई-रिक्शा का पहिया पटरी से नीचे उतर गया। इससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। आरओबी निर्माण के दौरान वैकल्पिक आवागमन के लिए आरसीसी सड़क तो बनाई गई है, लेकिन दोनों तरफ पटरी नहीं बनाई गई है। पूरे दिन वाहनों को इसी डायवर्जन मार्ग से गुजारा गया। दोपहर में बारिश होने के बाद कच्चे मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रेलवे प्लांटेशन की ओर बनी कच्ची सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। क्षेत्र के आनंद कुमार, सीताराम, संजय चौबे, प्रभुनारायण और पिंटू मिश्रा आदि ने प्रशासन से आरसीसी सड़क की दोनों पटरियों को दुरुस्त कराने और रेलवे प्लांटेशन की कच्ची सड़क के गड्ढों को भरवाने की मांग की है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के डीपीएम कुलदीप प्रजापति ने बताया कि डायवर्जन रूट पर बने गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है। हाइडिल मैदान के पास बने गड्ढे भर दिए गए हैं। अन्य जगहों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed