फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The goal is to take the spirit of service, dedication, and public welfare to the last person in the line: Hansraj

सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को अंतिम पायदान तक पहुंचाना लक्ष्य : हंसराज

Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The goal is to take the spirit of service, dedication, and public welfare to the last person in the line: Hansraj
रॉबर्ट्सगंज गेंगुआर ​स्थित एक होटल में भाजपा की ओर से सम्मान समारोह मेंवरिष्ठ जनों को सम्माानित
सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को गेंगुआर स्थित बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, व्यापार, सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और प्रतिभा का प्रदर्शन करने वालों को प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को सभी वर्गों के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने समाज में जो जहां है, वहीं से देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा निर्वहन करे। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सभी को सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। समारोह में सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.कुसुमाकर श्रीवास्त, प्रशांश शुक्ला, अधिवक्ता विनोद चौबे, अरुण मिश्रा, पूनम सिंह, शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रपति से पुरस्कृत ओमप्रकाश त्रिपाठी, व्यापारी नेता कौशल शर्मा आदि को अंगवस्त्र स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। इस दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, कार्यक्रम संयोजक अशोक मिश्रा, एसटी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष शीतला आचार्य, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अमन मौर्या, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed