फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vegetable market could not be built in the city, shops were set up on the roadside.

Sonebhadra News: नगर में नहीं बन पाई सब्जी मंडी, सड़क किनारे लग रहीं दुकानें

Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market could not be built in the city, shops were set up on the roadside.
अनपरा क्षेत्र में अभी तक स्थाई सब्जी मंडी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण सब्जी के थोक व्यापारी सड़कों पर ही दुकान लगा रहे हैं। इससे आवागमन में परेशानी और सड़कों पर गंदगी भी होती है।
विज्ञापन


नगर में औड़ी और अनपरा में बृहस्पतिवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। अन्य दिनों में अनपरा-काशीमोड़ संपर्क मार्ग के किनारे सब्जी बाजार लगता है। आलू-प्याज व हरी सब्जी के थोक व्यापारी बाजार में भी अपना गोदाम बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बड़े-बड़े ट्रकों को सड़कों पर खड़ी कर सब्जी उतारते हैं और दूसरे वाहनों में भरकर अन्य दुकानदारों के यहां भेजते हैं। इससे बाजार में जाम लग जाता है। आसपास के दुकानदारों से भी व्यापारियों से नोकझोंक होती रहती है। बीते वर्ष अनपरा पुलिस ने औड़ीमोड़ हाईवे पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आश्वासन दिया था कि साप्ताहिक बाजार के साथ सब्जी की थोक मंडी के लिए भी जगह दी जाएगी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी निश्चित स्थान नहीं मिला। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि नगर में एक सब्जी मंडी होनी चाहिए।
मंडी बनने से उन्हें निश्चित स्थान मिल जाएगा और नगर पंचायत को भी आमदनी होगी। बाजार में भी वाहन से माल उतारने के दौरान पास-पड़ोस के लोगों से विवाद और पुलिस के चालान की कार्रवाई से भी राहत मिलेगी।



रेहड़ी दुकानदारों के लिए नेहरू चौक से लेकर अनपरा मोड़ तक वेंडिंग जोन बनाया जाना है। उसके बाद दुकान आवंटित किया जाएगा। इससे नगर की आय में भी वृद्धि होगी। सब्जी मंडी के लिए नगर के पास जमीन नहीं है। राजस्व विभाग को पत्र लिखकर जमीन की मांग की गई है।
-अर्पणा मिश्र, ईओ, नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed