सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट्स सटेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी ने आजमगढ़ को 32-12 से हराया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने शुभारंभ किया। सीडीओ ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ, विंध्याचल मण्डल, मीरजापर, गोंडा मंडल गोंडा, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ, सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य मोहन कुशवाहा और नूरुददीन सचिव फुटवाल संघ सोनभद्र रहे। निर्णायक की भूमिका में पीके पांडेय, दशरथ पाल, मो.अकरम , शिवगूनी सिह, रामप्रसाद पाल, हुबलाल, रामपाल, कमलेश सिंह आदि रहे। इस मौके पर सुमंगला, विश्वास, सुबाष, सुनिल यादव, विनोद कुमार यादव, प्रशिक्षक, बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक इन्द्रदेव राष्ट्रीय खिलाड़ी, किशन, क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद आदि रहे।