{"_id":"6241fc8f7c29db233c20af4c","slug":"utcl-cricket-club-won-the-friendly-match-sonbhadra-news-vns645440099","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीसीएल क्रिकेट क्लब ने जीता मैत्री मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीसीएल क्रिकेट क्लब ने जीता मैत्री मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोनांचल स्टाफ क्लब के बैनर तले चल रहे डाला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार की रात मैत्री मैच खेला गया। यूटीसीएल क्रिकेट क्लब ने मीडिया क्लब को 85 रनों के अंतर से मात दी।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते उतरी यूटीसीएल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी मीडिया क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में छह विकेट खोकर 62 रनों पर ही ढेर हो गई। मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के यूनिट हेड राहुल सहगल रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। मैन ऑफ द मैच यूटीसीएल के घनश्याम साहू बने। मीडिया क्रिकेट क्लब के रामजी दुबे को बेहतरीन छक्के व बेहतरीन फिल्डिंग के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राहुल सहगल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। खेल से ही आपसी भाईचारे में बढ़ोतरी होती है। अंपायर गीतांग प्रताप सिंह व प्रदीप कुमार सिंह रहे। कमेंट्री मनोज त्रिपाठी ने की। इस दौरान सीमेंट कंपनी के एचआर हेड पंकज पोद्दार, माइंस हेड विवेक खोसला, फाइनेंस हेड प्रशम जैन, यूटीसीएल कैप्टन विवेक खोसला, टीपीपी हेड जगदीश तिवारी, एडमिन हेड ऋषिराज सिंह शेखावत, सुरेश शर्मा, अजय गोस्वामी, धर्मेश ठाकुर, अनूप पांडेय, दिनेश यादव आदि रहे।