{"_id":"60254b1b8ebc3ee9593b16d2","slug":"use-of-substandard-bricks-in-the-construction-of-panchayat-buildings-and-toilets-sonbhadra-news-vns5741128187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन और शौचालय के निर्माण में घटिया ईट का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन और शौचालय के निर्माण में घटिया ईट का इस्तेमाल
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के नई और बड़गांव में मानक के अनुरूप ग्राम पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो रहा है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी बीडीओ पीयूष राय की जांच रिपोर्ट में दी गई है। उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक मनरेगा को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। साथ ही एडीओ पंचायत को पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय की जांच में मिली कमियां दूर कराकर अवगत कराने का निर्देेश भी दिया है।
पंचायती राज विभाग और मनरेगा के तहत कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने डीपीआरओ और सभी बीडीओ को निर्माणाधीन पंचायत भवनों और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों की जांच करने तथा कार्ययोजना के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया है। निर्देश के क्रम में कुछ दिन पहले जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी बीडीओ पीयूष राय ने नई गांव में बन रहे पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। पीयूष ने बताया कि जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने बताया कि नई गांव में 21 लाख 45 हजार रुपये से पंचायत भवन और छह लाख 77 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। तीन सूत की सरिया से बीम की ढलाई कराई जा रही है। इसके चलते कंक्रीट में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बड़गांव में प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक मनरेगा को नोटिस जारी कर गुणवत्ता खराब होने के बारे में जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायत को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया है।